पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लगाया आरोप, खरगोन में उपद्रव के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार
Apr 11 2022
ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि खरगोन में हुए उपद्रव के लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार है। प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिये थे। हालात बिगडऩे के बाद भी प्रशासन उन पर काबू पाने में नाकाम रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि इनसे संबंधित अन्य सवालों को पूर्व मुख्यमंत्री टाल गये।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि महंगाई मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार महंगाई को कंट्रोल करने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं। पेट्रोलियम पदार्थ उच्चतम स्थिति पर पहुंच गये हैं। रसोई गैस व खादय पदार्थों के दाम बढऩे के कारण आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए ग्वालियर आए थे। हालांकि मीडिया से उन्होंने कम बात की।
पीडि़तों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह
मीरा नगर में जीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीलाल भारती के घर पूर्व मुख्यमंत्री पीडि़तों से मुलाकात की। इन लोगों को 3 साल पहले नगर निगम ने 30 साल की लीज पर 15 लोगों को भूखंड दिये थे। लीज अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम आयुक्त ने इनकी लीज अवधि बढ़ाने की बजाये खाली करने के लिए नोटिस थमा दिये हैं। मीरा नगर में पीडि़तों से काफी देर तक बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों पर दमन कर रही है। प्रशासन के सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्हें आम लोगों से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस इन सभी के खिलाफ आवाज उठाएगी। दिग्विजय सिंह निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हैलीकाप्टर से श्योपुर के लिए रवाना हो गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









