क्वालिटी रेस्टोरेंट के संचालक व शराब कारोबारी में मारपीट
Apr 11 2022
ग्वालियर। सिटी सेंटर में एसपी आफिस के पीछे स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए शराब ठेकेदार प्रेमनारायण शिवहरे व उनके साथियों का रेस्टोरेंट के मालिक संजय व स्टाफ से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना मिलते ही शराब ठेकेदार लक्ष्मीनारायण शिवहरे भी अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट पहुंच गए और दोनों पक्षों में विवाद सुलझाने का प्रयास करने लगे। उसी समय सराफा कारोबारी पारस जैन का भतीजा विफर गया और शराब ठेकेदार से उलझ गया। बीच-बचाव में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के देवर मुकेश के मुंह में चोट लग गई। झगड़े में लक्ष्मीनारायण शिवहरे की सोने की चेन टूट गई। चेन का एक टुकड़ा हाथ में रह गया। मूंगे की अंगूठी भी कहीं गिर गई। झगड़े की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी संतोष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बिल्डर रोहित बाधवा, लल्ला शिवहरे व पारस जैन के भी मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। दोनों पक्षों ने किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
लक्ष्मीनारायण शिवहरे का छोटा भाई प्रेमनारायण शिवहरे रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे। यह लोग आपस में बात करते समय अपशब्द बोल रहे थे। स्टाफ के टोकने पर इनका रेस्टोरेंट के मालिक संजय अरोरा से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर लक्ष्मीनारायण शिवहरे जीवाजी क्लब से निकलकर मौके पर पहुंच गए और विवाद शांत करने के लिए वे अपने भाई की गलती मान रहे थे। इसी बीच पारस जैन का भतीजा विफरने लगा और चाचा कहते हुए शराब ठेकेदार से उलझ गया। झगड़े की सूचना मिलते ही रोहित वाधवा, पारस जैन व लल्ला शिवहरे भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद दोनों पक्ष शांत हो गए और इस मामले में बात करने पर सहमत हो गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









