देश की सबसे बड़ी एग्जीबिशन में शहर के मूर्तिकार दिनेश प्रजापति की मूर्ति का चयन

Apr 09 2022

ग्वालियर। दिल्ली के विज्ञान भवन में ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी एग्जीबिशन में ग्वालियर के इकलौते मूर्तिकार दिनेश प्रजापति की मूर्ति का चयन किया गया है। 62वीं नेशनल आर्ट एग्जिबिशन में श्री प्रजापति की मूर्ति नजर आएगी जो कि ग्वालियर का मान बढाएगी। इस नेशनल एग्जिबिशन में स्कल्पचर ग्राफिक, ड्राइंग पेंटिंग और न्यू मीडिया में देशभर से एंट्री जाती हैं। इस बार 336 आर्टिस्ट के आर्ट वर्क एग्जिबिशन के लिए सिलेक्ट हुए हैं। 62वीं नेशनल आर्ट एग्जिबिशन के लिए चयनित शहर के मूर्ति कलाकार दिनेश प्रजापति ने बताया कि इस मूर्ति को बनाने में 25 से 30 दिन लगे ब्रोंज मीडियम में इस मूर्ति का साइज 51 वाय 26 वाय 49 सेंटीमीटर है। इस मूर्ति को लेकर हर व्यक्ति की अपनी अलग-अलग एक कल्पना हो सकती है। श्री प्रजापति 35 वर्षों से कला के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इनकी कला का प्रदर्शन देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ इटली, यूके में भी हुआ है। श्री प्रजापति को उकनी उत्कृष्ट कला के लिए स्टेट अवार्ड सहित विभिन्न विभागों द्वारा सम्मानित किया गया है।