दुकानदारों ने कहा अब साइन बोर्ड व सामान प्रतिष्ठान के बाहर नहीं रखेंगे
Apr 09 2022
ग्वालियर। दौलतगंज, बैंड मार्केट व दवा मार्केट के व्यापारियों के साथ एएसपी अभिनव चौकसे ने अग्रसेन पार्क में संवाद किया। एएसपी ने कहा कि हुजरात व दौलतगंज में साइन बोर्ड व दुकानों के बाहर सामान रखने के कारण जाम लगता है। व्यापारियों को समझाइश दी गई कि अगर साइन बोर्ड व सामान बाहर रखा तो अब चालान की कार्रवाई होगी। व्यापारियों का कहना था कि जाम का प्रमुख कारण महाराज बाड़े की तरफ से रान्ग साइड आने वाले दोपहिया, चारपहिया व लोडिंग वाहन हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि रान्ग साइड आने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद व्यापारियों ने ट्रैफिक पुलिस को भरोसा दिलाया कि वह अपने साइन बोर्ड व सामान दुकान के बाहर नहीं रखेंगे।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि माल की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए समय निर्धारित कर दिया है। लोडिंग सुबह 10 से 11 बजे के बीच और दोपहर में तीन से पांच बजे के बीच करें, क्योंकि लोडिंग वाहनों के माल लेकर सड़कों पर निकलने से जाम की स्थिति निर्मित होती है। व्यापारियों के साथ हुई बैठक में एएसपी के अलावा डीएसपी नरेश अन्नोटिया व कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









