निकाय की बागडोर संभाल चुके सभी अध्यक्ष होते तो कार्यक्रम में चार चांद लग जाते
Apr 09 2022
भितरवार। स्थानीय निकाय के 38 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अभी तक के सभी नगर परिषद अध्यक्ष होते तो कार्यक्रम में चार चांद लग जाते। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश जैन ने संबोधित करते हुए कही। नगर परिषद के 38 वें स्थापना दिवस पर पटिया बाले पार्क में स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर गौरव दिवस के रूप में निकाय के स्थापना दिवस पर हुए समारोह पूर्वक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश जैन थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश खटीक और सीएमओ दिनेश कुमार सोनी मंचासीन थे। जिन्होंने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं इसके बाद मुख्य लेखापाल अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने 1984 से गठित स्थानीय निकाय के सबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। और अभी रहे नगर परिषद अध्यक्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी उंन्होने उल्लेख किया। वहीं इसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश जैन ने कहा कि निकाय का हर वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाए। जिसमें सभी निर्वाचित हुए अध्यक्ष भी हों। वहीं उंन्होने कहा कि आज इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में अभी तक के सभी अध्यक्षों को होना था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









