आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने रक्तदान किया
Apr 09 2022
ग्वालियर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला प्रसूति अस्पताल मुरार में रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल एव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा स्वेच्छिक ओपन रक्तदान कैम्प डॉ. आलोक पुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न लोगों द्वारा लॉयन क्लब, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, रोटरी क्लब ग्वालियर, सक्षम, रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल की सहभागिता से आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रमाणित कर्नाटका बायोटेक प्रा.लि. का सेनेटाइजर प्रचुर मात्रा में सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा के समक्ष अस्पताल प्रबंधन को दिया गया। अस्पताल में मरीजों को भी सेनेटाइजर वितरित किया गया।
डॉ. वर्मा ने रक्तदान के सम्बंध में जन सामान्य में व्याप्त भ्रांतियों को असत्य बताते हुए अधिकाधिक रक्तदान किये जाने हेतु लोगों को प्रेरित किया। सिविल सर्जन डॉ. शर्मा साहब ने अपने उदबोधन में उपस्थित समस्त लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के साथ साथ दूसरों के भी स्वास्थ्य भी ध्यान रखना है। क्यों कि स्वस्थ मानव से ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। इसके लिए जरुरी है कि भ्रान्तियों से दूर रहकर मानव यथासंभव रक्तदान अवश्य करे। रक्तदान अत्यंत पुनीत कार्य है। इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्वालियर के राजेन्द्र मल्होत्रा, राम मोहन त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, सौरभ चतुर्वेदी, राजीव दीक्षित, श्रीराघव गुप्ता, रेखा चोवे, जावेद खान, शशिकांत दीक्षित, अमित दुबे, अजीत दीक्षित एवम अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









