वैसाखी मेला पंजाबी विरसा के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

Apr 08 2022

ग्वालियर। अमृत महोत्सव के तहत पंजाबी साहित्य अकेडमी एब नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 10 अप्रैल को वैसाखी मेला पंजाबी विरसा  को सुचारू रूप से आयोजन के लिए कार्यक्रम स्थल पर पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह  ज्ञानी, समाज के प्रबुद्धजन व प्रशासनिक अधिकारी अभिनव चोकसे, नरेश अनोटिया, देवी सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और रूपरेखा बनाई। इस कार्यक्रम में नगर निगम और प्रशासन के विशेष सहयोग से नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर प्रमोद पाहवा, रवि बत्रा,अशोक मारवा, जीके सूरी, मोहनलाल अरोरा, तिलक राज बेरी, एचएस कोचर, सर्वजीत सिंह ज्ञानी, रीना गंडोत्रा, वंदना चोपड़ा, राजू पंडित आदि ने कार्यक्रम को लेकर सुझाव दिए गए।