आईपीएल पर सट्टा लगवाते पांच दबोचे
Apr 08 2022
ग्वालियर। आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे आधा दर्जन सटोरियों को क्राइम ब्रांच, पड़ाव व थाटीपुर थाना पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए सटोरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से लैपटॉप, आधा दर्जन मोबाइल के साथ ही नगदी मिली है।
एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि पड़ाव थाना क्षेत्र के खेड़ापति कॉलोनी व थाटीपुर थाना क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना पर दो क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ ही पड़ाव और थाटीपुर थाना पुलिस की टीमें बनाकर दबिश दी और आधा दर्जन सटोरियों को दबोचा है।
थाटीपुर में दबिश के लिए टीआई दामोदर गुप्ता व पंकज त्यागी के साथ क्राइम ब्रांच व थाटीपुर थाना पुलिस ने भूतेश्वर मंदिर के पास दबिश देकर शरद शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा न्यू कॉलोनी बिरला नगर को पकड़ा है और पकड़े गए सटोरिए से एक मोबाइल, बाइक तथा 28 हजार 200 रुपए के साथ ही कुछ हिसाब-किताब वॉट्सएप पर मिला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
दिल्ली कैपीटल व लखनऊ सुपर जियाट्स पर खिला रहा था सट्टा
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी दिल्ली कैपीटल व लखनऊ सुपर जियाट्स पर सट्टा लगवा रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसके साथ सट्टे के इस खेल में और कौन-कौन शामिल है।
हॉस्टल मैदान में लगवा रहे थे सट्टा
डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच व पड़ाव थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में खेड़ापति कॉलोनी स्थित केके हॉस्टल मैदान में सट्टा लगवाते चार सटोरियों को पकड़ा है। पकड़े गए सटोरियों विजय शर्मा पुत्र रतीलाल शर्मा, शुभम उपाध्याय पुत्र रामलाल उपाध्याय, मनीष शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा तथा रिषभ लखेरा से पुलिस ने 9700 रुपए के साथ ही कार, लैपटाप, मोबाइल तथा अन्य डिवाइस बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल सट्टा लगवाने के लिए किया जाता है। पुलिस ने पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाने वाले दो गिरोह के पांच सदस्यों को क्राइम ब्रांच, थाटीपुर और पड़ाव थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









