लोहिया बाजार में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित

Apr 07 2022

ग्वालियर। लोहिया बाजार का यातायात सुधारने के लिए लोहा व्यवसायी संघ एवं यातायात पुलिस की बैठक गत दिवस आयोजित हुई। बैठक में तय हुआ कि लोहिया बाजार में यातायात सुधारने के लिए दो घंटे तक लोडिंग-अनलोडिंग नहीं होगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, पुलिस उप अधीक्षक नरेश बाबू अन्नोटिया, टीआई कोतवाली राजीव गुप्ता, सूबेदार रघुवंशी, लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय क_ल, सचिव निर्मल जैन सहित तमाम कारोबारी शामिल थे। 
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने कारोबारियों की सहमति से लोहिया बाजार में 10 बजे से 1 बजे तक एवं 3 बजे से 5 बजे तक लोडिंग-अन लोडिंगके निर्देश दिए। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगी। इस अवसर पर पप्पू विलैया ने कहा कि इस नियम का पालन सख्ती से होना चाहिए। कारोबारी महेश गेंडा ने कहा कि दुकान के बहार से समान उठवाकर रोड चौड़ी करना चाहिए। बैठक में गोविन्द मंगल, नरेंद्र छिरोलिया, सुभाष अग्रवाल, निर्मल जैन, श्रीराम सरावगी, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित थे।