आर्किटेक्ट गीता 1700 किलोमीटर की पदयात्रा कर ग्वालियर पहुंची

Apr 07 2022

ग्वालियर। आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन कोलकाता से दिल्ली की करीब 1700 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए ग्वालियर पहुंची। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेनोलॉजी एंड साइंस के डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में उन्होंने अपने सफर के दौरान के अनुभव साझा किए।
नेशन बिल्डिंग थ्रू गुड डिजाइन और आर्किटेक्चर के बारे में अवेयरनेस जागरूक करना इस यात्रा का उद्देश्य है, डॉ अंजली पाटिल हैड ऑफ द डिपार्टमेंट उन्हें रिसीव करने जौरासी साइकिल से पहुंची। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेनोलॉजी एंड साइंस में एक्सपर्ट लेक्चर के दौरान उन्होंने स्टूडेंट, फैकल्टी, एवम स्टाफ को आर्किटेक्चर जागरूकता के लिए आर्किटेक्ट की जिम्मेदारी का एहसास कराया। इस अवसर पर श्रीमती गायत्री सिंह, डायरेक्टर जयविलास पैलेस मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थी। एवं डॉ आरके पंडित ने गीता बालकृष्णन को सम्मानित किया।