पांच लाख रुपए की शराब से भरी दो कार पकड़ी
Apr 07 2022
ग्वालियर। अवैध शराब से भरी दो कारों को पनिहार थाना पुलिस ने टोल के पास से गुरुवार की सुबह पकड़ा है। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपए के करीब बताई गई है। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि शराब किसकी है और कहां से लाए है और कहां पर खपानी है।
एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की अवैध खेप आने वाली है। सूचना पर थाना प्रभारी को तस्करों को पकडऩे के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। पुलिस ने टोल के पास चेकिंग लगाकर तलाशी अभियान शुरू किया तो पुलिस चेकिंग को देखकर दो कारें इनोवा और रिटज के चालक कार वापस मोड़कर भागने लगे।
कार सवारों को भागते देखकर पुलिस को शंका हुई और कार सवारों का पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने जब दोनों कारों की तलाशी ली तो वे शराब से भरी हुई थीं। शराब बरामद होते ही पुलिस ने कारों को जब्त कर तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों की माने तो बरामद शराब करीब पांच लाख रुपए कीमत की है।
पकड़े गए तस्करों से बीस पेटी वोदका, 10 पेटी ऑल सीजन व्हिसकी, 6 पेटी एमडी, 4 पेटी आरसी, 5 पेटी बीपी और बीयर बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान उदयपुर निवासी विजय सिंह पुत्र फतेह सिंह तथा शंकर सिंह पुत्र कालू सिंह राठौर के रूप में हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









