नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की आवाज से गूंजा पंडाल जमकर नाचे श्रोता
Apr 07 2022
ग्वालियर। नई सड़क ब्रज बिहार कालोनी में आयोजित भागवत कथा सप्ताह में कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कृष्ण जन्म के मौके पर भागबत कथा पंडाल में बधाई गीत गाये गए जिसमे श्रोता जमकर झूमे नाचे माखन मिश्रि का प्रसाद बित्रित किया गया। इस मौके पर नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की जय घोष भक्त लगाने लगे। कथा के दौरान भागवताचार्य पं.घनश्याम शास्त्री महाराज ने कृष्ण जन्म व राम जन्म का सुंदर तरीके से प्रसंग सुनाया भागबत के दौरान कथा पंडाल में नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैयालाल की जयघोष से गूंज उठा। कथा के दौरान कथा बाचक घनश्याम शास्त्री ने बताया कि कंस ने अपने पिता को गद्दी से नीचे उतारकर खुद राजा बन गया। उसके बाद पिता को जेल में डाल दिया। कंस ने अपनी बहिन ओर उसके पति को भी कारागार में डाल दिया। कंस की म्रत्यु की आकाश वाणी उसके भांजे के हाथों होने की हुई थी। आखिर में कृष्ण का जन्म हुआ। उसके बाद कंस की म्रत्यु भांजे कृष्ण के हाथों से ही हुई। पाप का अंत होता है। समय चाहे कितना ही लग जाये। कथा सुनने के लिए आसपास से श्रोताओं की भीड़ उमड़ी, प्रतिदिन सुंदर सुंदर झांकियों के दर्शन कराए जा रहे हैं। परीक्षित अशोक श्रीवास्तव ने सभी को बधाइयां दी। इस अवसर पर सुनील शर्मा, अंजलि रायजादा, राकेश रायजादा, नूतन श्रीवास्तव, रवि तोमर, प्रतिभा दुबे, मनोज मुटाटकर, घनश्याम शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, अमित गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









