वैसाखी मेला आयोजन को लेकर बैठक हुई
Apr 07 2022
ग्वालियर। अमृत महोत्सव के तहत पंजाबी साहित्य अकेडमी एंव नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में वैसाखी मेला पंजाबी विरसा के सफल आयोजन को लेकर विशेष बैठक जीवाजी क्लब में आयोजित की गई। आगामी 10 अप्रैल को वैसाखी पर्व पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए नीरू सिंह ज्ञानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। नीरू सिंह ज्ञानी ने बताया कि पंजाबी विरासत और लोक संस्कृति कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त लोक गीत गायक रंगले सरदार ग्रुप और गोल्डी गिद्दा ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में नगर निगम और प्रशासन के विशेष सहयोग से नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 अप्रैल को शाम 6 बजे बैजाताल मोतीमहल में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में समाज के सभी प्रबुद्धजन और सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अहम सुझाव दिए। बैठक में सभी पहलुओं पर विशेष चर्चा की गई, जिसमे वैसाखी मेला के सफल आयोजन को लेकर बैठक में जगदीश अरोरा, प्रमोद पाहवा, रवि बत्रा, अशोक मारवा, जीके सूरी, मोहनलाल अरोरा, हरीश साहनी, त्रिलोक बोरा, कन्हैया लाल आनंद, डॉक्टर प्रेम अरोरा, सुरेंद्र कोहली, अशोक आनंद, एचएस कोचर, जेपी सिंह ज्ञानी, कमलजीत सिंह, सर्वजीत सिंह ज्ञानी, अजय चोपड़ा, स्वर्ण सिंह ओलक, कुलवंत सिंह जुनेजा, हरपाल सिंह जुनेजा, हरविंदर जुनेजा, सुरेंद्र सचदेवा, हरमीत सिंह शेट्टी, रीना गंडोत्रा, वंदना चोपड़ा, राजू पंडित आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अहम सुझाव दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









