मालगाड़ी से शक्कर लूटी, फायरिंग में एक घायल -खेतों से 43 बोरी शक्कर की बरामद
Apr 06 2022
मुरैना,ग्वालियर। लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी की बोगी का गेट तोड़कर बदमाशों ने एक सैकड़ा के करीब शक्कर से भरी बोरियां लूट लीं। घटना मुरैना स्थित सिकरौदा रेलवे स्टेशन की है। घटना का पता चलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने आरपीएफ पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों की व लूटी गई शक्कर की तलाश शुरू कर दी है।
सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय सिंह ने बताया कि बागपत से विशाखापटनम जा रही शक्कर से भरी मालगाड़ी का बदमाशों ने बोगी का गेट तोड़कर शक्कर की करीब एक सैकड़ा बोरी चोरी कर ली। जब इसका पता आरपीएफ को चला तो टीम मौके पर पहुंची और आरपीएफ को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग करते देखकर आरपीएफ ने पुलिस अफसरों के साथ ही कंट्रोल से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की सिविल लाइन पुलिस कुछ ही समय में मौके पर पहुंची और बदमाशों की फायरिंग का जवाब दिया। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस और आरपीएफ को हावी देखकर बदमाश भाग निकले।
पुलिस और बदमाशों की फायरिंग में घायल हुए युवक की पहचान पिपरसा निवासी रवि शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल स्थित बंदी वार्ड में भर्ती करा दिया है। जहां पर डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।
बदमाशों द्वारा लूटे गए शक्कर से भरे बोरों की तलाश में पुलिस ने सर्चिंग की तो आस-पास के खेतों से करीब आधा सैकड़ा बोरे बरामद हो गए हंै। अब पुलिस शेष शक्कर से भरे बोरों के साथ ही बदमाशों की तलाश में सर्चिंग कर रही है।
पुलिस अफसरों की मानें तो पूरी वारदात में दो दर्जन से ज्यादा बदमाश शामिल हो सकते हैं। जिस तरह से बदमाश फायरिंग कर रहे थे और कुछ ही घंटों में एक सैकड़ा से ज्यादा बोरियां बोगी से उतारी उसके लिए बदमाशों की संख्या ज्यादा रही होगी।
रेलवे अफसरों ने बताया कि जब मालगाड़ी सिकरौदा पर पहुंची तो यहां से गुजर रही गोवा एक्सपे्रस का इंजन फैल हो गया तो मालगाड़ी को लूपलाइन में लगाकर उसका इंजन गोवा में लगाकर रवाना किया गया था।
एएसपी रायसिंह नरवरिया ने बतायाकि बदमाशों की तलाश में सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही आरपीएफ की टीम लगी हुई है। आरोपियों की शिनाख्ती व गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम बनाई गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









