गोवंश गड्ढे में गिरा, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने निकलवाया

Apr 06 2022

 ग्वालियर। कांच मील रोड तिकोनिया पार्क के पास गोवंश गिर जाने की सूचना मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे और तत्काल नगर निगम प्रशासन को सूचना दी निगम अमला पहुंचा तब गोवंश को सुरक्षित निकाला गया।
सुनील शर्मा ने कहा की दुखद है तीन दिन पूर्व ही ऊर्जा मंत्री द्वारा उसी स्थान पर नारियल फोड़ा गया था। यह घटना स्थल मंत्री निवास के पास ही है, लेकिन यह नहीं देखा की नीचे काफी गहरा सीवर टैंक है, उसे खुला छोड़ दिया गया, इस लापरवाही से गोवंश गिर गया।
सुनील शर्मा ने कहा की वहीं मोहल्ले के बच्चे भी खेलते हैं, नगर निगम की इस लापरवाही से जन हानि हो सकती थी। इस लापरवाही के लिए शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की ओर तुरंत समस्या हल करने को कहा गया।