होली मिलन समारोह में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Apr 06 2022

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज लोहिया बाजार पंचायत का होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लश्कर पूर्व के विधायक सतीश सिंह सिकरवार, विशिष्ट अतिथि डॉ श्रीप्रकाश लोहिया थे। अध्यक्षता राकेश विलैया ने की। अतिथियों का स्वागत अशोक गुप्ता राजेन्द्र सिजारिया विनोद विजपुरिया, राम सरावगी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष सिजारिया ने किया। इस समारोह में महिला समाज की अध्यक्ष डॉ वीरा लोहिया, सचिव रिचा विलैया का भी सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी निरंतर चलतीं रहीं।