प्रसाद के बहाने सास ने दामाद को जहर दिया, गर्भवती पत्नी को भी ले गई
Apr 05 2022
ग्वालियर। पहले परिवार से अलग कराया और फिर प्रसाद के बहाने सास ने दामाद को जहर खिला दिया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के माधौनगर की है। घटना का पता उस समय चला जब मां बेटे से मिलने आई तो बेटा बेहोशी की हालत में मिला। बेहोश बेटे को उपचार के लिए भेजा तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जनकगंज थाना क्षेत्र के माधौनगर निवासी प्रदीप जाटव पुत्र गोपाल जाटव प्राइवेट जॉब करता है। एक साल पहले उसकी शादी भितरवार निवासी रेशमा से हुई थी। शादी के तीन-चार माह तक सब ठीक रहा और उसके बाद रेशमा मुंहवाद करने लगी और मायके से माता-पिता को बुला लिया। इसके बाद काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और रेशमा की मां ओमवती ने उसे तथा उसकी पत्नी को अलग रहने के लिए कहा और अलग ना होने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने तथा रेशमा को ले जाने की धमकी दी।
वह घर से ड्यूटी करने के लिए निकला था और जॉब कर रहा था कि तभी पत्नी का कॉल आया और तुरंत ही घर आने को कहा। अचानक आए फोन पर वह घर के लिए निकल आया तो घर पर उसकी सास ओमवती रेशमा के साथ दो बैग में सामान भरकर तैयार खड़ी थी। सास ने आते ही उसे प्रसाद दिया। इसके बाद उसने कमरे पर ताला डाल कर रेशमा को ले जाने लगी। जब उसने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसे चक्कर आ गए और वह बेहोश हो गया। उसके बेहोश होने का पता चलते ही उसकी मां तथा अन्य परिजनों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर पता चला कि उसे जहर दिया गया है।
पीडि़त ने बताया कि सास उसकी पत्नी रेशमा, 12 हजार रुपए, जेवर व बाइक लेकर गई है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर सास ओमवती के खिलाफ जहर देने का मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









