अप्रैल में गर्मी का डबल रोल
Apr 05 2022
ग्वालियर। मार्च महीने में पड़ी भीषण गर्मी के बाद अब अप्रैल के महीने में मौसम का डबल रोल अंचल कों देखने को मिल रहा है। जहां सुबह से ही सूरज की तपिश व दिन भर चलने वाली गर्म हवा के थपेड़ों की मार से गर्मी अंचलवासियों को बेहाल किए हुए है। वहीं रात में न्यूनतम पारा सामान्य रहने के चलते गर्मी से राहत अप्रैल के महीने में बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन के पारे में एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी होगी वहीं रात का पारा बीते दिनों की तरह 19 डिग्री के आसपास बने रहने से गर्मी से हल्की राहत मिलती रहेगी।
मंगलवार सुबह जब शहरवासी घरों से बाहर निकले तो बीते दिनों की तरह सूरज की तपिश व घरों के बाहर चल रही गर्म हवा लोगों को गर्मी का अहसास कराती दिखी। दिन चढऩे के साथ ही गर्मी के तेवर तीखे होते ही सुबह 12 बजे तापमान 39.4 डिग्री जा पहुंचा। साथ ही चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही लू से बचने के लिए लोग घरों व कार्यालयों में कूलर व पंखे की हवा से गर्मी से राहत पाते दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग साढ़े चार डिग्री अधिक रहने से रात नौ बजे तक गर्मी परेशान करती रही। जबकि बीती रात न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहने से रात में गर्मी से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक सूरज की तपिश व लू से कोई राहत नहीं मिलेगी। अंचल में कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है जिसके कारण मौसम शुष्क होने के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी वहीं न्यूनतम पारा बीते दिनों की तरह स्थिर बने रहने की संभावना है। फिलहाल दिन में गर्मी बेहाल करती दिखेगी, वहीं रात में गर्मी व गर्म हवा से राहत का दौर जारी रहेगा।
उपाध्याय ने बताया कि अरब सागर में निर्मित हो चुका पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के रास्ते से होकर अंचल से आठ अप्रैल को पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर गुजरेगा, इस सिस्टम के अंचल से गुजरने के दौरान मौसम में मामूली परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिससे आसमान में बदल छाएंगे, लेकिन नमी नहीं होने के कारण बारिश नही होने से तापमान में गिरावट की संभावना न के बराबर देखने को मिलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









