शिविर में महिलाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Apr 05 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर शाखा द्वारा  तिघरा रोड बहु पुरा आंगनबाड़ी पर सफेद पानी की जांच का शिविर आयोजन संस्था की शाखा प्रबंधक नीलम दिक्षित एवं कार्यक्रम अधिकारी अच्छेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया।
जिसमें जिसमें संस्था के स्वास्थ्य कार्यकर्ता गीता सूर्यवंशी ने समस्त महिलाओं को सफेद पानी से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया एवं समय से जांच करना ही सही है। क्योंकि बाद में महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण सीएचओ डॉ. सपना भदौरया एवं संस्था की पैरामेडिकल स्टाफ कुमारी रानी नरवरिया द्वारा समस्त महिलाओं की जांच की गई एवं जांच के उपरांत में दवा एवं उचित परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीमा कुशवाह एवं आशा कार्यकर्ता सुमन कुशवाहा द्वारा सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर के माध्यम से 19 महिलाओं की सफेद पानी की जांच की गई।