आसमान से टपकी गोली बुजुर्ग को लगी, फायर करने वाले का नही पता
Apr 05 2022
ग्वालियर। जेल रोड पर फल-सब्जी वाले को आधी रात को संदिग्ध परिस्थितियों में ठेला लेकर घर लौटते समय कंधे में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस तड़के तक घटनास्थल पर पड़ताल कर इसी सवाल में उलझी रही कि सब्जी वाले पर किसने गोली चलाई। पड़ताल के बाद पुलिस ने दावा किया पीताराम माहौर के कंधे में आसमान से टपकी गोली ही लगी है। पुलिस अब हर्ष फायर करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने तड़के गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घोसीपुरा शिवनगर निवासी पातीराम माहौर गत रात को ठेला लेकर वापस घर लौट रहे थे। जेल रोड पर अचानक उन्हें कंधे में असहनीय दर्द महसूस हुआ। हाथ लगाकर देखने पर पता चला कि कंधे से खून बह रहा था। पातीराम राम माहौर ने घरवालों को मौके पर बुलाया। घरवाले उन्हें जेएएच के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। डाक्टर ने बताया कि कंधे में गोली लगी है। सब्जी वाले को गोली लगने की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। बहोड़ापुर थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि घायल का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं हैं। और नहीं उसने किसी को गोली चलाते हुए देखा है। कंधे पर गोली घाब ऊपर की तरफ से हैं। इसलिए आशंका है कि आसमान से टपकी गोली सब्जी-फल बेचने वाले को लगी है। गोली कहां से चली है, इसका पता लगाने के लिए पड़ताल की जा रही है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद लेगी।
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि अभी सहलग भी नहीं है। फिर अकारण हर्ष फायर किसने किया। किसी बदमाश ने हथियार तो टेस्ट नही किया था। इसी का पता लगाने के लिए आसपास के बदमाशों को टटोलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









