वृद्धाश्रम में कूलर व फ्रिज किया दान

Apr 05 2022

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में वृद्ध माता-पिताओं के लिए दानदाताओं ने एक वाटर कूलर एवं एक फ्रिज दान किया। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया की आश्रम विगत 40 वर्षों से जन सहयोग से चल रहा है और इसमें आम नागरिकों की भी जनभागीदारी रहती है। समय-समय पर जरूरत की चीजों का लोग वहां रहने वाले वृद्ध माता-पिता ओं की व्यवस्था को देखते हुए चीजों की व्यवस्था करते हैं। इस भीषण गर्मी में दानदाताओं ने एक वाटर कूलर एवं एक फ्रिज दान स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव, सचिव श्याम श्रीवास्तव, अधीक्षक सीमा सक्सेना एवं दानदाता उपस्थित थे।