पत्रकार चेतेन्द्र माथुर के निधन पर शोक जताया

Apr 04 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं रिपोर्टर चेतेन्द्र माथुर का लंबी बीमारी के चलते सोमवार निधन हो गया। उनके असमायिक निधन पर मप्र वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने शोक व्यक्त किया है और उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।
शोक व्यक्त करने वालों में मप्र वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के विनय अग्रवाल, अजय मिश्रा, सुरेश शर्मा, श्याम श्रीवास्तव, धीरज बंसल, रविकांत दुबे, जितेन्द्र पाठक रामकिशन कटारे, हरीश दुबे, राजेश शर्मा, अरूण शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, गुलशन पारूथी, प्रदीप गर्ग, योगेन्द्र शर्मा, शशिकांत भटनागर, प्रशांत, मुकेश, जयदीप सिंह सिकरवार, अजय दुबे, आदि प्रमुख हैं।