भक्तों ने सिंधी कॉलोनी में निकाली हरिनाम प्रभात फेरी
Apr 04 2022
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में साधक भक्तों ने हरिनाम प्रभात फेरी निकाली जो सिंधी कॉलोनी में शिवजी मंदिर से प्रारंभ होकर हेम सिंह की परेड, देवनगर, लक्कड़ खानापुल, तिलक नगर होते हुए वापिस सिंधी कॉलोनी पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
हरिनाम प्रभात फेरी में चार पहिया वाहन में शिथत व्यास पीठ पर संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो का जगह-जगह भक्तों द्वारा जल फल मिष्ठान से स्वागत के साथ ही माल्यार्पण एवम पुष्प वर्षा कर अगवानी की गई। हरि नाम संकीर्तन के साथ भारी संख्या में विचरण करते साधकभकत गण गलियों में वातावरण को पावन करते दिखाई पड़ रहे थे। गुरु भक्ति से भजनों पर भाव नृत्य करते भक्तों ने खूब बापू के जयकारे लगाए।
हरिनाम प्रभात फेरी में विशेष रूप से शामिल होने वालों में बीपीएस सेंगर, रामू रामानी, दिलीप हंदवानी, डीके शर्मा, देवेंद्र सिंह तोमर, हरीश डींगरा, दुर्गेश भदौरिया, मुन्नी राठौर, गीता भार्गव, पूजा चितोरिया इत्यादि है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









