तिलक लगाकर दी नवबर्ष की शुभकामनाएं मनाया नव संवत्सर

Apr 04 2022

ग्वालियर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने विगत 2 अप्रैल गुड़ी पड़वा के दिन फूलबाग स्थित डीडी मॉल पर मॉल में आने जाने वाले लोगों को तिलक कर नव संवत्सर मनाया।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सचिव लोकेंद्र मिश्रा के संयोजन में फूलबाग स्थित डीडी मॉल में आने जाने वाले ग्राहकों एवं सैलानियों को चंदन का तिलक लगाकर नववर्ष, गुड़ी पड़वा पर्व की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के इस आयोजन को सैलानियों ने भी काफी सराहा और कहा की तिलक हमारी सनातन परंपरा है जो कि अब विलुप्त हो गई है। लेकिन ग्राहक पंचायत के इस प्रयास से लोगों को इस भावना जोड़ा। लाल बहादुर शास्त्री चौक पड़ाव पर ग्राहक पंचायत की महिला बहनों द्वारा फूलों एवं रंगोली से चौराहे को सजाया गया और आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कीरत सिंह, प्रताप सिंह एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।