बंगाली बस्ती मुरार क्षेत्र में नवीन पाठशाला का प्रारंभ
Apr 03 2022
ग्वालियर। सेवार्थ पाठशाला द्वारा मुरार क्षेत्र में बंगाली बस्ती जो कि एक निम्न आय वर्ग एवं झुग्गी झोपड़ी वाला क्षेत्र है। वहां देव सिंह कुशवाह एवं रामेश्वर राठौड़ के सहयोग से बंगाली बस्ती में एक नवीन पाठशाला प्रारंभ की गई। पाठशाला का उद्देश्य शिक्षा सबके लिए के अंतर्गत प्रौढ़ महिला एवं पुरुष एवं लुई ब्रेल हॉस्टल दृष्टिबाधित छात्रों एवं सामान्य बच्चों को एक साथ एक तरह की शिक्षा उपलध करवाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी अमित सांघी, अध्यक्षता मजदूर सेवा और पाठशाला के संरक्षक ओपी दीक्षित के सानिध्य में संपन्न हुआ।
एसएसपी अमित सांघी ने अपने वक्तव्य में बताया कि बच्चों के प्रति उनके अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। अच्छी शिक्षा बच्चों में उनके दुर्गुणों को दूर करती है आप की कोशिश बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भेजने के लिए प्रयासरत रहें। इस कार्यक्रम में आरएस राठौर, मनोज पांडे, मोहनलाल बस्ती में रहने वाले एवं आसपास के क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









