आइए बने पक्षियों का सहारा, शैक्षणिक संस्थाओ में अभाविप लगाएगी सकोरा
Apr 03 2022
ग्वालियर। अभाविप के विनोद कुशवाह ने बताया कि वर्तमान में जंगलों की कमी, बारिश के कम होने से पशु पक्षियों को जीवन यापन में कठिनाई हो गई है। जिससे उनकी संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। हमें सामूहिक रूप से प्रयास की आवश्यकता है। कि हम इन जीवों को बचाने में आपस मे एक जुट कर छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से इनके जीवन को बचाने के लिए प्रयास करे। इसी सामूहिक प्रयास से अभाविप द्वारा सकोरा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शैक्षणिक संस्थाओं में छात्रों के बीच जाकर पक्षियों के जीवन में पानी के महत्व को बताएँगे, व विद्यालय, महाविद्यालयों में सकोरा लगाकर विद्यार्थियों को पक्षियों के जीवन में जल का महत्व के बारे में बताया जाएगा।
आप सभी भी अपने घर के आसपास पशु पक्षियों के लिए पानी रख मानवता का परिचय दें। व अपने घरों के बाहर एव छतों पे सकोरा रखे।
इस सकोरा अभियान के तहत अभाविप ग्वालियर महानगर कार्यालय पर सकोरा अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें अजय मवाई, विनोद कुशवाह, मुस्कान जैन, अभिषेक सक्सेना उपस्तिथ रहे।
पक्षियों को बचाने सकोरे में रखें पानी: शर्मा
जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की जूनियर जेसी विंग ने दाना पानी अभियान का शुभारंभ अम्मा महाराज की छत्री से किया। देवांश शर्मा ने बताया कि यह अभियान कम से कम 60 दिन चलेगा और हर जुनियर जेसी को अपने घर मे ग्वालियर की भीषण गर्मी से पक्षियों को बचाये रखने के लिए सकोरे में पानी और दाना अनाज के रूप में रखना होगा। इस पानी को हर दिन बदलना होगा और अनाज की आपूर्ति भी रखनी पड़ेगी। 101 सकोरे और 11 किलो अनाज के साथ य अभियान शुरू हुआ है। देवांश शर्मा और उनकी टीम द्वारा ये भी अनुरोध किया गया कि सभी सकोरे और अनाज रखने के फोटो सोशल मीडिया पर अवश्य डाले ताकि जागरूकता फैले।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









