शहर में तीन जगह ऑनलाइन खिलाया जा रहा था आईपीएल का सट्टा, पांच सटोरिए पकड़े
Apr 03 2022
ग्वालियर। आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले सटोरियों पर क्राइम ब्रांच ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। गत रात क्राइम ब्रांच ने शहर के अलग-अलग तीन जगहों पर दबिश देकर पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 10 मोबाइल, 3 लैपटॉप और एक पावर बैंक बरामद किए गए हैं। कई जगह ऑनलाइन सट्टा फ्लैट से खिलवाया जा रहा था और इसके लिए ऑनलाइन लिंक दी गई थी। प्रारंभिक तौर पर लाखों के ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आ रही है।
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि आईपीएल शुरू होने के बाद से ही एसएसपी अमित सांघी को शहर में सट्टे की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद सबसे पहले सिरोल क्षेत्र में भगवान शांति अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में दबिश दी गई। यहां गुप्ता बंधुओं को ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 7 मोबाइल, एक पावर बैंक और एक लैपटॉप मिला।
वहीं हजीरा क्षेत्र के बिरला नगर से चीनू को गिरफ्तार किया गया। सटोरिए के पास से एक मोबाइल जब्त किया गया। इसके जरिए सटोरिया 15 लोगों को गुजरात और दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल मैच का ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। इसी तरह थाटीपुर क्षेत्र के न्यू सुरेश नगर से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो लैपटॉप और दो मोबाइल सहित 18 हजार रुपए जब्त किए गए।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक सिरोल में पकड़े गए सटोरिए 99॥ह्वड्ढ.द्बठ्ठ और क्रशद्यद्ग&12.द्बठ्ठ के जरिए अपने ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। आईपीएल का मैच शुरू होने से पहले सट्टा खेलने वाले ग्राहक बुकिंग सेंटर से जुड़ते थे। जब तक आईपीएल का मैच चलता है, सभी ग्राहक मैच के दौरान ऑनलाइन ही विकेट, रन आदि पर सट्टा लगाते हैं। सटोरिए और ग्राहक हार-जीत के रुपयों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं।
सराहनीय भूमिका
ग्वालियर शहर में की गई उक्त कार्यवाहियों में आरबीएस विमल, गजेन्द्र धाकड़़, नरेन्द्र सिसौदिया, सतीश यादव, राजकुमार राजावत, चन्द्रवीर, घनश्याम जाट, जितेन्द्र सिंह तोमर, जितेन्द्र बरैया, राहुल यादव, देववृत, नवीन पाराशर, अरूण पवैया, गौरव आर्य, संजेश भदौरिया, अंकिता भार्गव, जानकीलाल, विनय, आकाश, लोकेन्द्र, यतेन्द्र, बंधना तथा धर्मेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









