मुरार थाने में जब्ती के वाहनों में आग लगी, पांच कंडम वाहन जले
Apr 02 2022
ग्वालियर। मुरार थाना परिसर में खड़े जब्ती के वाहनों में शनिवार की सुबह आठ बजे अचानक आग लग गई। थाने में मौजूद स्टाफ को गाडिय़ों से ऊंची -ऊंची लपटे उठने पर आग लगने का पता चला। गाडिय़ों में आग लगने की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। तीन गाड़ी की पानी की मदद से आग पर काबू पाया। आग में जब्ती के पांच कंडम जल गए हैं। आशंका है कि सूखी पत्तियों से गाडिय़ों में आग लगी है। आग पर वक्त पर नजर पड़ती तो आग थाने को भी चपटे में ले सकता था।
गश्त की वापसी के बाद मुरार थाने में हेड मोहर्रिर व संतरी के अलावा एक-दो जवान ही मुरार थाने में मौजूद थे। और सभी लोग हेडमोहर्रिर कक्ष में थे। इसके साथ ही सड़क पर आवाजाही भी कम थी। सुबह आठ बजे के लगभग लोगों की नजर थाना केंपस में खड़े जब्ती वाहनों से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखीं। थाने में मौजूद स्टाफ भी बाहर आ गया। गाडिय़ों में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से दी। मुरार सब स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आग की लपटों ने पांच कंडम गाडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की लपटें मंदिर को पार कर थाने की तरफ बढऩे की आशंका थी। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड मुख्यालय से दो और गाडिय़ों को बुलाया गया। तीन गाड़ी की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि आग में जब्ती के पांच कंडम जल गए हैं। आशंका है थाने में पेड़ की सूखी पत्तियां झड़ रही हैं। जो कि धीरे-धीरे इन वाहनों के नीचे जमा हो गई। किसी ने जलती हुई बीड़ी व सिगरेट यहां फेंक दी। जिससे सूखी पत्तियों से इन गाडिय़ों में आग लगी है। आगजनी की घटना के जब्ती के वाहनों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









