रूस के समर्थन में हिन्दू सेना ने विशाल वाहन रैली निकाली

Apr 01 2022

ग्वालियर। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के आदेश पर संजय अग्रवाल, विनय शर्मा, धर्मेंद्र शिंदे और संजीव पाण्डेय के मार्गदर्शन में हमारे राष्ट्र के हितेषी देश रूस के समर्थन में विशाल वाहन रैली हिन्दू सेना कार्यालय लक्ष्मीगंज से फूलबाग चौराहे तक निकली। इसमें भारत सरकार से मांग की कि रूस हमारा सच्चा दोस्त है। उसके साथ व्यापारिक, आर्थिक संबंध और अच्छा हों, रैली में दोनों राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वज और और राष्ट्रीय अध्यक्ष के फोटो लिए हुए थे, इस रैली में सैकड़ों हिंदू सैनिकों ने भाग लिया।