लोक सूचना अधिकारी बीके शर्मा को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी
Apr 01 2022
ग्वालियर। आयुक्त भू-अभिलेख परिवार के वरिष्ठ सहयोगी एवं कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी बीके शर्मा का शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक विदाई समारोह नये राजस्व भवन, झांसी रोड, पर आयोजित किया गया। इस आयोजन मुख्यातिथि विभाग के कार्यालय प्रमुख बीबी अग्निहोत्री थे। इस विभागीय समारोह को सभी अनुविभागीय प्रमुखों ने संबोधित किया। सेवानिवृत्त हो रहे बीके शर्मा का कार्यालय प्रमुख बीबी अग्निहोत्री ने शाल शीफल तथा स्मृति चिन्ह् भेंट कर अभिनंदन किया। विदाई समारोह का संचालन दिलीप मिश्रा ने किया और आभार विभाग के रामटहल ने व्यक्त किया। विदाई समारोह में सांस्कृतिक और मनोरंजनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। विदाई समारोह में विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों सर्वश्री के.सी.शर्मा, सुशील शर्मा, ओपी शर्मा, दिलीप मिश्रा, आरसी माहोर के अतिरिक्त विभाग के सक्रिय सहयोगी शंभू तिवारी, अशोक शुला, आफत खान, शाहिद खान, संगीता अरोरा, रजियाना जैदी, प्रदीप लक्षणें, लक्षमण पाराशर, आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विदाई समारोह को सायिकीय शाखा के ओपी बाथम, प्रशासनिक अधिकारी काजल दीक्षित, संदीप पुराणिक, आरडी गुप्ता, तिवारी ने संबोधित किया। विदाई के अवसर पर प्रदीप लक्षणे ने सभी उपस्थित अतिथियों को तुलसी का पौधा एवं कपड़ें का थैला भेंट करने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन बहिष्कार का संकल्प लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









