तरण पुष्कर स्विमिंग पूल का हुआ शुभारंभ

Apr 01 2022

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित तरण पुष्कर का शुक्रवार सुबह 5:45 पर अपर कलेटर इच्छित गढ़पाले एवं अपर आयुक्त अतेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा पूजा पाठ कर पहली छलांग लगाकर शुभारंभ किया गया। उसके बाद प्रथम बैच के 130 सदस्यों ने पूल में छलांग लगाई और 2 वर्ष उपरांत तैराकी का आनंद लिया गया।
सुबह 9 बजे के बैच में निगमायुक्त किशोर कन्याल द्वारा स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया गया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। तदुपरांत पूल के पानी को साफ रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था की सुनिश्चितता के निर्देश दिए गए साथ ग्वालियर के स्विमिंग खिलाडिय़ों के लिए स्विमिंग एचवी एसोसिएशन के माध्यम से पृथक बैच बनाए जाने के निर्देश दिए गए जिस से ग्वालियर के स्विमिंग खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर ग्वालियर का नाम रोशन कर सकें। 
स्विमिंग पूल के शुभारंभ के समय अपर कलेटर इच्छित गढ़पाले के साथ अतेंद्र सिंह गुर्जर, सत्यपाल सिंह चौहान, मधु सोलापुरकर, धर्मेन्द्र सोनी एवं अयोध्या शरण शर्मा आदि मौजूद रहे।