स्व ज्ञानेंद्र शर्मा की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा 2 से

Apr 01 2022

ग्वालियर। स्व ज्ञानेंद्र शर्मा की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का  आयोजन आज शनिवार 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक रखा गया है। जिसमे 2 अप्रैल को शाम 4 बजे से कलश पूजन रथ यात्रा का आयोजन एवं नित्य भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कलश पूजन शोभा यात्रा का शुभारंभ गंगा जगद गुरुधाम आखाड़ा परिषद से प्रारंभ होकर दर्पण कॉलोनी, थाटीपुर, जीवाजी यूनिवर्सिटी, सिटीसेंटर, एजी ऑफिस, माधव नगर, बसंत विहार, सिंधिया कन्या विद्यालय, न्यू रेलवे ब्रिज गांधी रोड होते हुए कथा स्थल मंगलम गार्डन पहुंचेगी। यह जानकारी गंगा जगद गुरुधाम आखाड़ा परिषद के संस्थापक आनंदेश्वर महाराज ने दी। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर नवीन शुक्ला एवं डॉक्टर वारुणी शुक्ला ने बताया कि यह कथा  धर्माचार्य संजयानंद महाराज के श्रीमुख से श्रवण करवाई जायेगी। इस कथा का आयोजन स्वर्गीय ज्ञानेंद्र शर्मा की स्मृति में किया जा रहा है। जिसकी परीक्षित डॉक्टर प्रेमलता शर्मा होंगी। कथा का समय शाम पांच बजे से रहेगा एवं कथा के उपरांत नित्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने हेतु आग्रह है।