गोल इन साडी' महिला फुटबाल टूर्नामेंट में महिलाओं ने फुटबाल में किक मारकर दिया स्वच्छता का संदेश
Mar 31 2022
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर प्रियदर्शनी एवं नगर पालिका निगम, ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में गजराराजा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जयारोग्य अस्पताल परिसर कम्पू में आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट -'गोल इन साडी' में महिलाओं ने साडी का पल्लू बांधकर मैदान में उतरीं और जब फुटबॉल में किक मारकर गोल किया तो सबको बता दिया कि हम नहीं हैं किसी से कम। इस प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं ने शहर की सभी महिलाओं को स्वच्छता का संदेश दिया कि महिलाएं यदि ठान लें तो कोई कार्य असंभव नहीं है। फुटबॉल जैसे कडी मेहनत वाले खेल में जब साडी बांधकर महिलाएं गोल कर सकती हैं तो स्वच्छता तो रोज का कार्य है, और जब महिलाएं ठान लें तो हमारे ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
महिला फुटबॉल टूर्नामेंट-'गोल इन साडी' का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती अंजलि बत्रा गुप्ता, कमल माखीजानी द्वारा किया गया।
महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रियदर्शिनी पैंथर्स की टीम ने नीली साडी में कैपटन राधिका विजयवर्गीय के नेतृत्व एवं विमेंस चाइल्ड एंड केयर थंडर्स की टीम ने हरी साडी में कैप्टन साधना बाथम के नेतृत्व में फुटबॉल मैदान में दमखम दिखाए और एक दूसरे के खिलाफ गोल पर गोल किए और नीली साडी में खेल रहीं प्रियदर्शिनी पैंथर्स की टीम ने बाजी मारते हुए -'गोल इन साडी' की ट्राफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में सौम्य महिला इकाई लाल चुनरी कैप्टन बबिता अग्रवाल, राजवाड़ा रॉयल्स पीली साडी कैप्टन गीता सूर्यवंशी एवं आज की बेटियां काली साडी कैप्टन नैंसी गर्ग ने भी सहभागिता की।
'गोल इन साडी' के समापन अवसर पर पुरुस्कार वितरण मुन्नालाल गोयल एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजली बत्रा ने की। इस अवसर पर तरुण गोयल, प्रवीण अग्रवाल, डॉ आरएस धाकड़, सुनील गोयल, विवेक जैन, रजनीश नीखरा, श्रीमती सुमन मदान, सुश्री शिविका भदौरिया, श्रीमती शकुंतला परिहार, सुश्री संदीपा मल्होत्रा, डीसी तिवारी, श्रीमती आशा सिंह, कृतिका चावला, श्रीमती रुचिता गोयल, श्रीमती आशा सिंह, सुश्री विजेता चौहान, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती राखी गेडा, श्रीमती तृप्ति भटनागर, श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती सोनम दुबे, गुरप्रीत कौर, रुचि गोयल, मीतू अग्रवाल, लीना कालरा, नीलम कालरा, प्रिया सूरी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति बहनें उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









