महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का घर-घर प्रदर्शन -सलेंडर व बाइक को माला पहना दी श्रद्धांजलि

Mar 31 2022

ग्वालियर।आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के आह्नान पर देश को महंगाई मुक्त बनाने व बढ़ती महंगाई का विरोध करने के लिए शहर में रहने वाले हर कांग्रेसी ने बढ़ते पेट्रोल व सिलेण्डरों के दाम को लेकर बाइक व सिलेंडरों को माला पहनाकर श्रदांजलि देकर विरोध प्रकट किया।
शहर जिला कांगे्रस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने गुरूवार को आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मोदी सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई का विरोध करते हुए शिन्दे की छावनी स्थित अपने निवास पर अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दो पहिया वाहन व गैस सिलेण्डर को माला पहनाकर श्रदांजलि देकर विरोध जताया। इस मौके पर डॉ.शर्मा ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई ने आम जतना की कमर तोड डाली है। आम जनता की थाली से रोटी ही नहीं दाल-सब्जी भी के न्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने छीन डाली है। बढ़ती महंगाई का कांग्रेस को लेकर कांग्रेस आमजनता के साथ सड़कों पर उतरकर पुरजोर विरोध करेगी। अंत में डॉ.शर्मा ने बताया कि महंगाई के विरोध के चलते आगामी चार अप्रैल को शहर कांग्रेस कमेटी जंगी प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराएगी। केन्द्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरूवार को शहर ही नहीं बल्कि जिले में रहने वाले हर कांग्रेसी नेताओ ने अपने-अपने घरों के बाहर सिलेण्डर व बाइक का माला पहनाकर श्रदांजलि देकर महंगाई को लेकर विरोध दर्ज कराया।