नवसंवत्सर के स्वागत के लिए सजा जल विहार

Mar 31 2022

ग्वालियर। नवसंवत्सर के स्वागत के लिए नगर निगम का जल विहार सजकर तैयार हो रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। नवसंवत्सर का मुख्य कार्यक्रम 2 अप्रैल को सुबह जल विहार में आयोजित होगा। आज शुक्रवार से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। नवसंवत्सर के स्वागत के लिए रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है। इसे आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
नगर निगम द्वारा नवसंवत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम 1 व 2 अप्रैल को जलविहार के तैरते रंगमंच पर फव्वारों की शीतल फुहारों के बीच आयोजित किया जाएगा। जिसमें आनंदनाम संवत्सर की विदाई और नलनाम नवसंवत्सर का स्वागतोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पद्धति से किया जाएगा। 1 अप्रैल को आनंदनाम संवत्सर की विदाई के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दी जाएगी। शाम 7 बजे से आनंदनाम संवत्सर की विदाई समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया जाएगा।
इसके साथ ही 2 अप्रैल को प्रात: भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अघ्र्य के साथ ही सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ नलनाम नवसंवत्सर का स्वागत किया जाएगा।