मार्च में ही गर्मी ने दिखाया ट्रेलर, अप्रैल, मई बाकी

Mar 31 2022

ग्वालियर। दिन के साथ अब रात में भी गर्मी ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। वहीं सुबह से निकली तेज धूप दिन चढऩे के साथ ही लू का साथ मिलने से घरों के बाहर निकले शहरवासियों के शरीर को झुलसाने लगी है। अप्रैल आने से पहले ही गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों के दौरान अंचल में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी बल्कि दिन में अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार जा सकता है वहीं रात में भी गर्मी बढऩे से न्यूनतम पारा 20 तक पहुंच सकता है।
अप्रैल के पहले ही गर्मी ने ऐसे तीखे तेवर दिखाए कि दिन का अधिकतम तापमान बीते रोज ही 41.7 डिग्री को पार कर गया। गुरूवार सुबह से आठ बजे से ही पारे की चाल बढ़ते ही घरों के अंदर भी गर्मी सताती दिखी। दिन चढऩे के साथ ही सूरज की तपिश व घरों के बाहर चल रही लू ने लोगों का जीना मुहाल कर डाला है। दोपहर 12 बजे तेज धूप लोगों के पसीने से तरबतर कर रही है।
आसमान से बरस रही आग से बचाव के लिए लोग आंखों पर चश्मा, सिर पर गमछा-तौलिया से चेहरा ढाकने को मजबूर दिखे। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक अंचल में तेज धूप के साथ जगह-जगह बिकते तरबूज। लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
सुबह से गर्मी ने किया परेशान
गुरुवार को सुबह से ही गर्मी परेशान कर रही है, गर्मी बढऩे व लू का दौर शुरु होने से पंखे व कूलर की हवा भी गर्मी से राहत देती नहीं दिखी। साथ ही दिन चढऩे के साथ राजस्थान से आ रही चार से छह प्रतिकिलो मीटर घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवा शरीर को झुलसाने वाली गर्मी महसूस कराती दिखी। दिन भर चलने वाली गर्म हवा से वातावरण इतना गर्म रहा कि शाम तक हवा में गर्माहट का अहसास होता रहा, अब गर्मी ने अंचलवासियों को रात में भी सताना शुरु कर दिया है।
एकाएक गर्मी के तेवर तीखे होते ही अंचलवासी गर्मी से राहत पाने व बार-बार सूखते गले को तर करने के लिए आइसक्रीम, लस्सी, छाछ सहित गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाली ककड़ी, तरबूज के साथ ही खीरा व शरीर को तरावट देने वाले पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हंै। मौसम के गर्म होते ही शहर में तरबूज, खीरा व ककड़ी की आवक शुरु होने से इनकी डिमांड भी रोजाना बढ़ रही है।