नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र गुरूकुल को पुन:शुरू करने की कवायद शुरू
Mar 31 2022
ग्वालियर। शिक्षा हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी के संदंर्भ में नि:शुल्क सेवा समिति ग्वालियर के द्वारा केंसर पहाड़ी स्थित मौनी महाराज के आश्रम पर गुरूकुल नि:शुल्क शिक्षा प्रारंभ की थी, परन्तु कोरोना महामारी के कारण प्रशासन के निर्देश पर उसे बंद करना पड़ा था। चूंकि समय अब सामान्य होने की दशा में गुरूकुल को पुन: शुरू करने की कवायद प्रारंभ हो गयी है।
सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया, कि केंसर पहाड़ी जैसे ग्वालियर में अनेक स्थान हैं जहॉ गरीब आमजन निवास करते हैं। जो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व उनको आगे बढ़ाने के लिये सार्थक प्रयास नहीं कर पाते हैं। जिस तरह कोरोना काल के बाद बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है उसकी बजह से अनेक परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुये हैं। उनको खाने-पीने के लाले पड़ गये हैं। गुरूकुल को पुन: शुरू करने पर समिति के अध्यक्ष पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया कि हमारा उदेश्य उन्हें केवल शिक्षा देना ही नहीं है बल्कि उनको वे सभी आधारभूत सुविधायें भी मुहैया कराना है। जिनकी उनको व उनके परिवार को अत्यंत आवश्यकता है। नि:शुल्क सेवा समिति उसी क्रम में करने वाली एक मात्र संस्था है जो समाजहित व देषहित के कार्य सदैव करती है। गुरूकुल के शुरू करते समय सर्वप्रथम यह कदम होगा जिसमें समाजसेवियों व आमजन के सहयोग से वस्त्र एकत्रित करके गरीब परिवारों में वितरित करना तथा दूसरा कदम उन गरीब परिवारों में आवष्यक राशन उपलब्ध कराना जिनके पास शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुॅच रहा है।
इसके साथ ही समिति के महेष दास गोस्वामी ने बताया कि गुरूकुल को शुरू करने के लिये एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष पं कृष्णकान्त तिवारी, सचिव मोन्टू गोस्वामी, अमित अस्तया, गुड्डू लाल कुशवाह, प्रश्सान्त सोनपत, दिनेश जाटव तथा संजीव रजक होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









