समर कैम्प में आत्म रक्षा एवं स्वावलंबी बनने के गुर सीख रहे प्रतिभागी
Mar 31 2022
ग्वालियर/डबरा। शहर में पंजाबी महिला मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे समर कैंप में लगभग 150 से अधिक बालिकाएं और महिला प्रतिभागी आत्मरक्षा एवं स्वावलंबी बनने के गुर सीख रही हैं। 24 मार्च से 9 अप्रैल 22 तक पंजाबी धर्मशाला ठाकुर बाबा रोड डबरा में आयोजित किए जा रहे केम्प में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट ब्यूटी पार्लर कोर्स, हेयर स्टाइल कोर्स, आत्मरक्षा के गुर जुडो कराटे, जुम्बा एंड वर्कआउट, डांस, जैसे गुर समर कैंप में आने वाले प्रतिभागियों को नि:शुल्क सिखाए जा रहे है।
समर कैंप में आने वाली बालिकाओं एवं महिला प्रतिभागियों का सीखने का उत्साह और लगन देखकर आयोजक भी सफलता पर अपने आप में गौरवांवित महशुस कर रहे है। पंजाबी महिला मंडल की सदस्य रजनी सचदेवा ने बताया कि उनकी मंशा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चे जो पैसे के अभाव में हुनर सीखने से वंचित रह रहे हैं उनको सिखाना है। कैंप मैं 170 बालिकाएं एवं महिला प्रतिभागी है, जिन्हें यहां पर विभिन्न एक्टिविटी नि:शुल्क सिखाई जा रही हैं। और यहां सीखने आने वालों में हमें भी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिससे हमे भी अच्छा महसूस हो रहा है। सभी को यहाँ पर नि:शुल्क सिखाया जा रहा है।
समर कैम्प के आयोजन पर विजयलक्ष्मी सूरी, रजनी सचदेवा, कुसुम भसीन, बंदना आहूजा, अर्चना बंसल, विनीता ग्रोवर, मुस्कान जैन, मानसी हुकवानी, रानी शिवहरे, लक्ष्मी गुप्ता, ज्योति बत्रा, तारीका कोचल, कनिका सूरी, ईशा सूरी, अनुष्का सूरी, प्रशिक्षिका महिमा, डोली संतवानी सहित सभी का विशेष सहयोग मिल रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









