लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले दो संचालकों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया
Mar 31 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी ने सायबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए आदेश दिए हैं। इसी को लेकर उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि लकी ड्रॉ मे फस्र्ट प्राइज में कार जीतने का झांसा देकर ठगी करने वाले बदमाशों को दिल्ली में देखा गया है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना किया गया। टीम ने अशोका एन्लेव पार्ट 2, फरीदाबाद स्थित ऑफिस पर दबिश दी। दबिश के दौरान उक्त स्थान पर एक कॉल सेंटर संचालित होता मिला। यहां से क्राईम टीम ने दोनो संचालकों को पकड़ लिया।
क्राईम टीम को दबिश के दौरान उक्त स्थान पर एक कॉल सेंटर संचालित होता मिला। पुलिस टीम द्वारा वहां काम करने वाले लड़के-लड़कियों से बात करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कॉल सेंटर दो व्यक्तियों द्वारा संचलित किया जाता है। क्राईम टीम द्वारा दोनों संचालकों को पकड़कर उनसे प्रकरण के संबंध मे पूछताछ करने पर उनके द्वारा ठगी करना स्वीकार किया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग फर्जी लकी ड्रॉ निकाल कर लोगों से ठगी करते थे। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा उनके ऑफिस की तलाशी लेने पर वहां से मिले लेपटॉप, फोन, सिमकार्ड, नोट बुक, इंटरनेट डोगल आदि को जप्त किया गया।
उक्त दोनों व्यक्ति वर्ष 2018 से यह ठगी का धंधा कर रहे थे। इनके द्वारा कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियों के जरिये लॉटरी में टीवी, फ्रिज, एसी, कार आदि निकलने के नाम पर लोगों को कॉल करवाया जाता था तथा उनसे ईनाम घर भिजवाने के नाम पर रूपये ट्रांसफर करवाये जाते थे। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा की गई पूछताछ एक ओर ठगी के प्रकरण का भी खुलासा हुआ है साथ ही पकड़े गये व्यक्तियों के ऑफिस से मिले दस्तावेजों की जांच पर से यह भी ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा देशभर में हजारों लोगों से लॉटरी लगने के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई है। उक्त दोनो आरोपियों द्वारा डायरेक्ट सेविंग एजेंट बनकर लोन देने की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। इस कॉल सेंटर में 1 दर्जन से अधिक कर्मचारियों को उक्त कार्य हेतु लगाया गया था। उक्त आरोपियो द्वारा आम लोगों से की गई ठगी के रूपयों से दिल्ली मे 10 कमरों का आलीशान कॉल सेंटर बनाया गया था। क्राईम टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे उनके साथियों तथा जिन खातों में वह रूपये ट्रांसफर करवाते उनके संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपीगणों द्वारा ठगी करने के लिये फर्जी सिम, फर्जी बैैंक खातों का प्रयोग किया जाता था।
एडीशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि वर्ष 2019 मे महिला की शिकायत पर से थाना क्राइम ब्रांच में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध फ्राड का केस दर्ज किया था। आरोपीगणों द्वारा एक फर्जी शॉपिंग वेबसाईट बनाई गई थी। जिस पर शॉपिंग करने वाले व्यक्तियों का लकी ड्रॉ मे उपहार निकलने के नाम पर लोगों से कई तरह के शुल्क के रूप में राशि लेकर ठगी करते थे बाद में फोन उठाना बंद कर देते थे। आरोपियों ने पीडि़ता से 4.50 लाख की ठगी की गई थी।
सराहनीय भूमिका
उक्त बदमाश को पकडऩे में दामोदर गुप्ता, नरेश गिल, आरबीएस विमल, हरेन्द्र राजपूत, धर्मेन्द्र शर्मा, अर्चना कंसाना, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, शिवशंकर शुक्ला, श्याम मिश्रा, ओमशंकर सोनी, सुमित भदौरिया, सुनील शर्मा, गौरव, नवीन पाराशर, नरवीर राणा, सत्येन्द्र कुशवाह, जेनेन्द्र गुर्जर, केपी यादव, भगवती सोलंकी, सुनीता कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









