सुबह से ही तपा शरीर, पारा 40 के पास

Mar 30 2022

ग्वालियर। मौसम शुष्क व वातावरण में नमी सूखते ही पारे की चाल दिन चढ़ते ही सूरज व गर्म हवा का साथ मिलते ही बेकाबू होती जा रही है। अंचल में मौसम का मिजाज गर्म होता जा रहा है। दिन के साथ ही अब रात के पारे ने भी रफ्तार पकडऩा शुरु कर दी है। हालांकि वातावरण से नमी कम होने के कारण रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में राजस्थान, गुजरात में तपिश बढऩे व हवा का रुख पश्चिमी बना होने के कारण अंचल में गर्मी जोर पकड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आगामी चौबीस घंटों के दौरान दिन में लू के साथ ही सूरज की तपन से कोई राहत अंचलवासियों को नहीं मिलेगी।
बुधवार सुबह जब शहरवासी घरों से बाहर निकले तो चटख धूप के साथ ही सुबह से चल रही गर्म हवा ने लोगों को सुबह ही तेज गर्मी ने परेशान करना शुरु कर दिया। दिन चढऩे के साथ ही पारे की चाल रफ्तार पकड़ती गई। सूरज की तपिश व लू चलने के कारण दोपहर बारह बजे ही शहर की सड़के सुनसान दिखी। जरुरी काम होने पर ही लोग घरों के बाहर नजर आए। 
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि आगामी अड़तालीस घंटों के दौरान दिन भर लू चलने के साथ ही सूरज की तपिश बढऩे से अधिकतम पारा 42 से 43 डिग्री के पास पहुंच सकता है। वहीं रात का पारा बढऩे से गर्मी आने वाले दिनों में रात में भी शहरवासियों को गर्मी का अहसास कराएगी।