कबाड़ा गोदाम से चोरी के 10 ट्रेक्टरों सहित एक आरोपी पकड़ा
Mar 30 2022
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने ग्वालियर जिले में लूट, नकबजनी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।
इसी क्रम में एसएसपी को मुखबिर से टिप मिली कि मोतीझील स्थित राय धर्मकांटे के पास, कबाड़े के गोदाम में चोरी के ट्रेक्टरों को काटकर बेचा जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस और क्राईम ब्रांच पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कबाड़े के गोदाम पर दबिश दी। पुरानी छावनी थाना पुलिस और क्राईम ब्रांच को जांच में पता चला कि गोदाम का मालिक राजू उर्फ परसराम खटीक निवासी सिलिइया जिला मुरेना है। पुलिस टीम को गोदाम की तलाशी लेने पर वहां से एक ट्रॉली, 9 ट्रेक्टर खड़े तथा एक ट्रेक्टर खुला पड़ा मिला। पुलिस टीम द्वारा मौजूद ट्रेक्टरों के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति के पास ट्रेक्टरों के कागजात नहीं मिले।
पुलिस उसके खिलाफ पुरानी छावनी में प्रकरण पंजीबद्ध कर गोदाम से मिले ट्रेक्टरों को जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति से ट्रेक्टरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह, समेत सतीश यादव, अभिषेक तोमर, देववृत तोमर, इंदर सिंह राठौर,रामसेवक गुर्जर, मुन्नालाल रावत की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









