11 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर, महिलाओं ने किया विरोध
Mar 30 2022
ग्वालियर। 11 साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी राठौर पतंग वाले के बहोडापुर स्थित घर पर पुलिस व प्रशासन की टीम बुलडोजर चलाने के लिए पहुंच गई। इस दौरान आरोपी के स्वजनों ने विरोध करना शुरू किया। वे घर से निकलने के लिए तैयार ही नहीं थे। साथ ही कार्रवाई को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। इसलिए पुलिस को अतिरिक्त बल भी बुलाना पड़ा। स्वजन पुलिस व प्रशासन के अफसरों के सामने हाथ जोड़कर कार्रवाई करने से रोक रहे थे। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शहर में बुलडोजर चलाने की पहली कार्रवाई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को खदेडना शुरू कर दिया। लोगों को खदेडेे जाने के बाद प्रशासन ने मकान को बुलडोजर से तोडना शुरू कर दिया।
भीड़ एकत्रित हुई और प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे
कार्रवाई के दौरान मौके पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अधिकतर राठौर समाज व स्वजनों के समर्थक थे। सभी पुलिस व प्रशासन के अफसरों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। साथ ही कह रहे थे कि प्रशासन हत्यारा है।
यह था मामला
राक्सी पुल के पास ही मजदूर परिवार रहता है। गत गुरुवार की रात को 11 साल की बच्ची अपने माता-पिता से मोमोज खाने की जिद करने लगी। मां ने बच्ची को घर के पास से ही मोमोज लाने के लिए पैसे दे दिए। मोमोज वाले के पास ही राठौर पतंग वाले की दुकान है। रात में पतंग की दुकान पर चतुर्भुज राठौर बैठा था। बच्ची का पहले से बाजार में आना-जाना था, इसलिए वह पतंग वाले से परिचित थी। आरोपी बच्ची को खाने-पीने का सामान देने के बहाने अपने गोदाम में ले गया। आरोपी बच्ची को गोदाम में बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम करने लगा। बच्ची रोने लगी और शोर मचाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच काफी देर तक घर नहीं लौटने पर बच्ची की मां उसे खोजने के लिए घर से निकल आई। किसी ने उसे बताया कि बच्ची को चतुर्भुज गोदाम में ले गया है। मां के गोदाम पर पहुंचते ही आरोपी वहां से भाग निकला। आरोपी की इस हरकत से बाजार में हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को घटना स्थल के पास से ही दबोच लिया। बच्ची की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बच्ची के अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला पास्को एक्ट के साथ दर्ज किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









