मुरार फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ग्वालियर का शपथ समारोह हुआ
Mar 29 2022
ग्वालियर। हम फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारी शपथ लेते है कि लग्न, निष्ठा, सेवा, मेहनत और ईमानदारी के साथ संस्था हर कार्य को अपनी जिम्मेदारियों के साथ निभाएंगे। यह मौका था सचिन तेंडुलकर मार्ग डीबी सिटी स्थित एक रेस्टोरेंट में मुरार फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ग्वालियर के शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2022 से 2025 की नवनिर्वाचित टीम ने शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुरार फोटोग्राफर वेलफेयर के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पधारे आतिथि ग्वालियर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु जैन, सचिव मनोज राजपूत, उपाध्यक्ष संजीव राठौर, सहसचिव ज्ञानेंद्र उपाध्यय, कोषाध्यक्ष विजय धाकड़ मालाओं से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकार सचिन जैन आदर्श कलम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन आशीष जैन एवं आभार सचिव भूपेंद्र बंसल ने किया।संस्था के सभी फोटोग्राफर मेम्बरों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने नवीन अध्यक्ष करतार राजपूत, सचिव भूपेन्द्र बंसल, उपाध्यक्ष धीरज राठौर, कोषाध्यक्ष अनुभव गंगिल के साथ कार्यकारिणी सदस्य आकाश सोंलकी को विधि पूर्वक शपथ दिलाई गई। वही पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने नवीन अध्यक्ष करतार राजपूत एवं पूर्व सचिव आशीष जैन ने नवीन सचिव भूपेंद्र बंसल को संस्था का कार्यभार सौपा।
समारोह में नवीन व पूर्व की टीम ने वरिष्ठ सिटीजन फोटोग्राफर लाला माथुर, कुलदीप अरोरा, सुंदरलाल हासवानी, नवीन, शंकरलाल, एवं शिवबाबू का सम्मान शॉल उड़कर व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









