हड़ताल का दूसरा दिन: मंगलवार को भी किया प्रदर्शन, लोग हुए परेशान
Mar 29 2022
ग्वालियर। जिले में बैंकों की हड़ताल का मिलाजुला प्रभाव मंगलवार को भी देखने को मिला। कहीं बैंकों में ताले लटके रहे तो कई बैंक खुली भी। खासकर अंतिम महीना होने की वजह से हड़ताल वाली बैंक में पैसे की जमा-निकासी करने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। गत दिवस लगभग 60 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ था।
मंगलवार को भी ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीए) के आह्वान पर हड़ताल के दूयरे दिन दिन सदस्य अपनी-अपनी बैंकों में हड़ताल पर थे। इससे स्टेट बैंक एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के अलावा सभी बैंकों में कार्य ठप रहा। मंगलवार को भी करोड़ों रूपए का कारोबार नहीं हो सका। इधर ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन ने मंगलवार को बैंकों के बाहर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केन्द्र सरकार ने अब तक हमारी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया है, जिस कारण बैंकों का कार्य प्रभावित है।
एटीएम में भरपूर करंसी
इधर सोमवार और मंगलवार को बैंक बंद होने से नगदी निकालने वालों को कोई समस्या नहीं हुई। बैंकों ने अपने एटीएम बूथ पर भरपूर मात्रा में करंसी लोड कर दी थी। इधर कई लोगों के चेक पास नहीं होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









