एक स्वस्थ शरीर के लिए खेल कूद को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए-प्रद्युम्न सिंह
Mar 29 2022
ग्वालियर। जेसीमिल के ग्राउंड पर आयोजित विधायक कप-2022 "फुटबॉल प्रतियोगिता" के शुभारंभ के अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा है एक स्वस्थ शरीर के लिए खेल कूद को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। खेलने से तन और मन स्वस्थ रहता है। हर किसी को कोई न कोई खेल खेलना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि प्रतिवर्ष खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी रहेगी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, ग्वालियर द्वारा 15-ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप-2022 "फुटबॉल प्रतियोगिता" का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ फुटबॉल में किक मारकर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने किया। इस प्रतियोगिता में विधानसभा की 20 टीमों ने भाग लिया है। साथ ही कहा कि खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलने से आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण होता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। खेल हमें जीवन में अधिक अनुशासित, धैर्यवान, समयबद्ध और विनम्र बनाता है। यह हमें जीवन में सभी कमजोरियों को हटाकर आगे बढऩा सिखाता है
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जेसीमिल ग्रांउड पर लगभग तीन करोड की लागत से स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स शीघ्र ही बनने जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिये अत्याधुनिक सुविधायें मिलेंगी। इसके साथ ही मनोरंजनालय में 500 सीट का एक ऑडिटोरियम का निर्माण होने जा रहा है। जहां सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जा सकेगें। उन्होंने कहा कि ग्वालियर बदल रहा है। क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं।
इस अवसर पर कमल माखीजानी, निगमायुक्त किशोर कन्याल, बृजमोहन शर्मा, प्रयाग तोमर, मायाराम तोमर, ओमप्रकाश शेखावत, केशव मांझी, राजू सेंगर, जवर सिंह राजपूत, डॉ. अंजली रायजादा, दयाराम पाल, महेश गोतम, शशी शर्मा, जोसेफ सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक व युवा खिलाडी उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री ने खेली फुटबॉल पहली बार में निशाना चूका, लेकिन दूसरी बार में कर दिया गोल
इस अवसर पर शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अनोखे अंजाम में नजर आए है। यह मौका था विधायक कप के शुभारंभ अवसर का। यहां ऊर्जा मंत्री के साथ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, निगमायुक्त किशोर कान्याल ने भी फुटबॉल खेली है। इस बार वह कुर्ता पायजामा में फुटबॉल खेलते नजर आए हैं। उन्होंने फुटबॉल को अपने पैरों के इशारे पर नचाया फिर गोल की तरफ ले गए। मंत्री खेल रहे थे तो गोल खाली पड़ा था कोई गोलकीपर भी नहीं था फिर भी ऊर्जा मंत्री बॉल को गोल में नहीं डाल पाए। इसके बाद उन्होंने एक और जांच लिया। नगर निगम कमिश्नर ने उनको बॉल पास की। इस बार ऊर्जा मंत्री अलर्ट थे। उन्होंने ब्राजील के चर्चित खिलाड़ी रोनाल्डो की स्टाइल में बॉल पर पैर घुमाते हुए उसे गोल में दाग दिया। इस बार वह गोल करने में सफल हो गए।
खेल के शुभारंभ पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने अपने ही अंदाज में फुटबॉल खेलकर खेल के मजे लिए। वह फुटबॉल को किसी प्रोफेशनल खिलाड़ी की तरह अपने पैरों से नचाते हुए खिलाडिय़ों को छकाते हुए गोल तक ले गए, लेकिन खाली गोल होने के बाद भी नेट में बॉल को दागकर गोल नहीं कर पाए। इसके बाद भी ऊर्जा मंत्री का मन नही माना तो वह फिर बॉल को पैरों पर नचाते हुए दूसरे छोर पर बने गोल में पहुंच गए। इस बार उन्होंने चतुराई दिखाई और गोल को धीरे से किक कर नेट में दाग दिया। इसके बाद वह ऐसे झूमे मानों उन्होंने फुटबॉल वल्र्डकप में गोल दाग दिया हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









