ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वीमेन टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर लाई जेयू टीम का स्टेशन पर किया स्वागत
Mar 28 2022
ग्वालियर। उदयपुर में आयोजित हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वीमेन टूर्नामेंट में जीवाजी विश्वविद्यालय की टीम ने गोल्ड जीता है। टीम को विजेता बनने पर राजस्थान के राज्यपाल ने एक लाख रुपए के पुरुस्कार सभी नवाजा। इसमे बेस्ट स्कोरर हिर्तिका रहीं, जिन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।
जीतकर आई जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम सोमवार को खजुराहो- उदयपुर इंटरसिटी से ग्वालियर पहुँची। कप्तान सीमा वर्मा के साथ 18 सदस्यीय टीम का भव्य स्वागत स्टेशन पर पहुँचकर स्वागत जेयू के स्पोर्ट्स विभाग की ओर से फूल मालाओं और ढोल ताशों के साथ किया गया। पूरी टीम के साथ कोच परमजीत सिंह और मैनेजर डॉ केके तिवारी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेयू स्पोर्ट्स विभाग की ओर से निदेशक प्रो विवेक बापट, एचओडी डॉ केशव सिंह गुर्जर, डॉ नरेश मेहता, डॉ सतीश गुप्ता, डॉ लखविंदर सिंह डॉ मनोहर कटारिया, डॉ त्रिलोक सिंह चाहर, डॉ प्रमोद नरवरिया, डॉ हरेंद्र सिकरवार, डॉ दिवाकर पाल और डॉ अंशुरानी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









