दुख या धोखा देने वाले को माफ कर नफरत का कांटा बाहर निकालें-अंशुमान शर्मा
Mar 28 2022
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा तानसेन नगर के द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के द्वितीय पुण्य स्मृति दिवस को वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर व हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन के संस्थापक अंशुमान शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जब तक शरीर में कांटा चुभा रहेगा, दर्द होता रहेगा। इसलिये जिसने आपको दुख या धोखा दिया है,उसे माफ करके दुश्मनी या नफरत का कांटा मन से बाहर निकाल दीजिये और राहत व शांति का अनुभव कीजिये।
ब्रह्मकुमारीज तानसेन नगर की संचालिका सुधा बहन ने बताया कि दादी जानकी ने सच्चाई सफाई व सादगी के महामंत्र द्वारा अनेक भाई बहनों की जीवन को प्रेरणा दी। साथ ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी सर्वाधिक स्थिर मन वाली महिला के रूप में दादी का नाम दर्ज है। दादी ने 140 से भी अधिक देशों में आध्यात्मिकता का परचम लहराया। बहन ने सभी से अनुरोध किया कि दादी के स्मृति दिवस के दिन उनकी विशेषताओं व गुणों को स्वयं में धारण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है। सिम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से पधारे भ्राता सक्सेना ने भी बताया कि दादी का जीवन चरित्र हम सभी को एक आध्यात्मिक शक्ति देता है। बाल कलाकारों ने भी कविता व नाटक के माध्यम से दादी के जीवन चरित्र को सभी के सामने रखा। कार्यक्रम के अंत में सभी भाई बहनों ने आदरणीय दादी जानकी को पुष्पांजलि अर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









