सीटी स्कैन मशीन जिला हॉस्पिटल पहुंची गोयल ने किया पूजन

Mar 28 2022

ग्वालियर। लंबी प्रतीक्षा के बाद सोमवार को कैलासवासी माधवराव सिंधिया जिला हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन पहुंच गई। मशीन पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने नारियल फोड़कर मशीन का भूमि पूजन किया। इस मौके पर भाजपा के धर्मेंद्र राणा, पुरुषोत्तम बनोरिया, राजकुमार दुबे, महेश कौरव, भूपेंद्र सिंह बघेल, महेंद्र गुप्ता, कोमल सविता, अजय गुप्ता, नितेश भदौरिया, गिर्राज शर्मा, सिविल सर्जन डॉ राजेश शर्मा, आरएमओ डॉ एचएस कुशवाह, डॉक्टर आलोक पुरोहित आदि उपस्थित थे।