लोकायुक्त इंस्पेक्टर ने नौकरी के नाम पर युवक के साथ अननेचुरल सेक्स करा,आरोपी फरार -एफआईआर हुई

Mar 28 2022

ग्वालियर। लोकायुक्त के कार्यवाहक इंस्पेक्टर को युवक के साथ गंदी हरकत महंगी पड़ गई। लोकायुक्त में पदस्थ इंस्पेक्टर (टीआई) ने एक 32 साल के युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर सिटी सेंटर के एक होटल लैंडमार्क होटल में ले गया, और होटल के रूम में उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। इसके बाद लगातार 9 महीने से टीआई युवक को बुलाकर हैवानियत दिखा रहा था। युवक के दोस्त ने इंस्पेक्टर की हरकत का होटल में वीडियो शूट कर लिया था। इस वीडियो  को जब लोकायुक्त इंस्पेक्टर को दिखाया तो उसका कहना था कि पुलिस वाला हूं कोर्ट से भी उठवा लूंगा।
इसके बाद अननेचुरल सेक्स से व्यथित होकर पीडि़त गत देर रात को विश्वविद्यालय थाना पहुंचा और मामले की शिकायत की है। पुलिस अफसरों ने पहले तो युवक की बात पर यकीन नहीं किया, लेकिन जब वीडियो सामने आया तो लोकायुक्त टीआई पर मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के नाका चन्द्रवदनी निवासी 32 वर्षीय कमल (बदला हुआ नाम) को काफी समय से नौकरी की तलाश है। वह ग्रेजुएशन किए हुए है, लेकिन अच्छी नौकरी नहीं मिली रही है। उसके एक दोस्त राजकुमार ने जुलाई 2021 में उसकी पहचान ग्वालियर लोकायुक्त में बतौर इंस्पेक्टर पदस्थ सुरेन्द्र यादव से कराई थी। इसके बाद 5 जुलाई 2021 को जब युवक पड़ाव रेलवे ओवर ब्रिज पर था तभी टीआई सुरेन्द्र यादव का उस पर फोन आया। उसने पूछा कहा हो तो युवक ने पड़ाव पुल पर होने की बात कही। इसके बाद टीआई अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। उसे वहां से गाड़ी में बैठाकर सिटी सेंटर लैंडमार्क होटल के एक रूम में ले गया। वहां उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर टीआई ने युवक के साथ अननेचुरल सेक्स किया। इसके बाद उसके साथ बीते 9 महीने से नौकरी के नाम पर टीआई गंदी हरकत कर रहा था। कभी होटल तो कभी रूम में बुलाता था। युवक जब भी नौकरी की बात कहता था तो आरोपी टीआई मामले को टाल जाता था।
जब युवक को लगा कि टीआई उसका शोषण कर रहा है और कोई नौकरी नहीं लगवाएगा तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हरकत का वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने शिकायत करते समय पुलिस अफसरों के सामने पेश किया। जिसके बाद टीआई की हरकत का पता लगा। अफसरों ने वीडियो को जांच में लेकर लोकायुक्त टीआई सुरेन्द्र यादव के खिलाफ अननेचुरल सेक्स करने व शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कर लिया है।
एक साल पहले ही आया है ट्रांसफर होकर
युवक को नौकरी का झांसा देकर अननेचुरल सेक्स कांड में फंसा टीआई सुरेन्द्र यादव एक साल पहले ही ग्वालियर लोकायुक्त में आया है। इससे पहले वह तिघरा में पदस्थ था। यहां आने के बाद ही उसे यह युवक मिला था। पुलिस ने उसके घर बहोड़ापुर दबिश दी है, लेकिन आरोपी नहीं मिला है।
इस मामले में एएसपी राजेश दंडौतिया का कहना है कि एक युवक ने लोकायुक्त इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत की थी। उसने अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। एक वीडियो भी दिया है। उसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अब जांच की जा रही है।