पशु पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना हमारी संस्कृति का अंग

Mar 28 2022

ग्वालियर। सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित शारदा बालग्राम में सैर पर आए लोगों को दाना पानी फॉर बडर््स समूह ने 500 सकोरे पक्षियों की भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए वितरण किए। बता दे गर्मी के समय पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी फॉर वर्ड्स ग्रुप हर वर्ष की भांति निशुल्क सकोरे व पानी की टंकी उन लोगों को उपब्लध करा रहा हैं। जो नित्य प्रतिदिन पशु पक्षियों के लिए दाना पानी रखने का संकल्प ले रहे हैं। ग्रुप के संयोजक राज चड्ढा ने बताया कि पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना हमारी संस्कृति का अंग रहा है। हर रविवार विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए सकोरे तो हम बांट ही रहे हैं। अब हम शहर के लोगों को गायों, पशुओं के लिए पानी पीने के लिए सीमेंट की होदी भी नि:शुल्क उपलध करा रहे हैं। बस यही संकल्प पर कि वह इन्हें नित्य प्रतिदिन साफ कर पानी से भरे। कार्यक्रम में सैकड़ें की संख्या में दाना पानी फॉर बर्ड्स के सदस्य मौजूद रहे।